16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालकमलनाथ के गढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, 7 अगस्त को दिव्य...

कमलनाथ के गढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, 7 अगस्त को दिव्य दरबार

Published on

छिदवाड़ा,

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कांग्रेसी नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा होने जा रही है. धीरेंद्र शास्त्री के लिए यहां के लोगों में दीवानगी देखते ही बनती है. शहर की सड़कों पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उस स्थान पर पहुंचे हैं जहां पर बाबा के रहने की व्यवस्था की गई है.

दरअसल, शहर में मौजूद शहनाई बैंक्वेट हॉल के हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है. वजह यह है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की यहां पर कथा होने जा रही है. उनका यहां पर तीन दिन का कथा का प्रोग्राम है. आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत के लिए स्थानीय सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हवाई पट्टी पहुंचे और यहां से धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर ले गए. यहां पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का तिलक लगाकर स्वागत किया.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत में पूरा छिंदवाड़ा शहर उनके पोस्टरों से पटा पड़ा है. कमलनाथ और नकुलनाथ के फोटो के साथ कमलनाथ द्वारा बनवाई गयी 108 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति का फोटो भी है.आज से लेकर 7 अगस्त तक धीरेंद्र शास्त्री की कथा सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी और रविवार को यहां बाबा का दिव्य दरबार लगेगा.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...