9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालदिग्विजय के पोते ने दिया भाषण: हैरान रह गए लोग, पूर्व सीएम...

दिग्विजय के पोते ने दिया भाषण: हैरान रह गए लोग, पूर्व सीएम बोले-इस उम्र में हमने भाषण का सोचा भी नहीं था…

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह स्पीच देता नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – मेरा पोता सहस्रजय लगता है पिता व दादा से भी आगे निकल गया! इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था। हे प्रभु नजर ना लगे। इस वीडियो को काफी चर्चे हो रहे है।

दिग्विजय सिंह की तीसरी पीढ़ी के रूप में सहस्त्रजय सिंह राजनीति का ककहरा सीखने उतरते दिख रहे हैं। सहस्त्रजय गुना की राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह के बेटे हैं। दरअसल रविवार को राघौगढ़ में कायस्थ समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया था। सहस्त्रजय ने जब यहां स्पीच दी तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों ने तालियां भी बजाई।

दादा दिग्विजय के बिना पहुंचे थे कार्यक्रम में
सहस्त्रजय ने लोगों संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं पहले केवट समाज के मंदिर में आया था, जहां भाषण दिया था, लेकिन यह मेरा पहला भाषण ही कहा जाएगा मेरे दादा के बिना…। मैं आज दो कार्यक्रम में जाऊंगा। एक तो यहां और दूसरे कार्यक्रम में शाम 5 बजे जाऊंगा। चित्रगुप्त मंदिर में आया। मुझे बहुत सारे लोग मिले। सब ने मुझे मालाएं पहनाईं। थोड़े मेरे से बड़े मिले, थोड़े मेरे से छोटे मिले। बोलो राघौजी महाराज की जय। बोलो सभी संतों की जय। बोलो बागेश्वर धाम की जय..।

जयवर्धन नहीं जा सके, इसलिए पहुंचा 6 साल का बेटा
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयर्धन सिंह अपने क्षेत्र में नहीं हैं। जयवर्धन सिंह, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर गए हैं। ऐसे में चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के कार्यक्रम का बुलावा आया, तो 6 साल के सहस्त्रजय अकेले ही पहुंच गए। इतनी कम उम्र में भाषण से कहा जा सकता है कि सहस्त्रजय अभी से राजनीति की डगर पर चलना शुरू कर चुके हैं। वे दिग्विजय सिंह की तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीतिक दांव-पेंच सीखने लगे हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...