भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि आगामी समय महिलाओं के लिए नई संभावनाओं का है। सरकार द्वारा संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण दिए जाने के निर्णय से महिलाएं राजनीति और नीति निर्धारण में आगे बढ़ेंगी, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान और भागीदारी और अधिक सुदृढ़ होगी। वैश्य महासम्मेलन भोपाल जिला के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ‘असाटी’ ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में संगठित परिवार की अवधारणा को मजबूत करना आवश्यक है। बैठक में महासम्मेलन की सदस्यता बढ़ाने और समाज के सभी घटकों को एक सूत्र में पिरोने पर विस्तार से चर्चा हुई।
भोपाल जिला महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए समाज की महिलाओं को संगठित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अग्रवाल, केसरवानी, असाटी, जैन, अयोध्यावासी, गहोई, नेमा सहित वैश्य समाज के विभिन्न घटकों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से हेमलता कोठारी, मंजू विजयवर्गीय, सुषमा गंगवाल, संध्या बृजपुरिया, सरिता असाटी, डॉ. प्रीति असाटी, पूनम गुप्ता, संध्या गुप्ता, रजनी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शिखा गुप्ता, सुलेखा गुप्ता, बिंदिया गुप्ता, त्रिधा गुप्ता और पूनम कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
