19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपाल'तुम घबराओ मत मैं आ रही हूं', पति की मौत का सदमा...

‘तुम घबराओ मत मैं आ रही हूं’, पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, दे दी जान

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां गीता नामक एक महिला ने पति के वियोग में आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी गीता बाई ने एक बार नहीं बल्कि दो–दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी लेकिन उसे बचा लिया गया था. वहीं, आखिरकार गीता ने तीसरी बार जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

दरअसल, मुकेश राजपूत (32) की मौत 3 जनवरी को हार्ट अटैक से हो गई थी. पति की मौत से पत्नी गीता विचलित हो गई थी. साथ ही गीता ने पति के मौत के बाद शव के पास बैठकर यह भी कहा था कि “तुम घबराओ मत मैं आ रही हूं”. गीता ने सबसे पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उसे बचा लिया गया.

2019 में हुई थी शादी
दूसरी बार गीता ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन उसे दोबारा बचा लिया गया. लेकिन तीसरी बार उसने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद गीता को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया. लेकिन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 7 जनवरी को गीता की मौत हो गई. गीता और मुकेश की शादी 2019 में हुई थी.

मुकेश अपनी पत्नी के साथ रमगड़ा गांव में रहता था. दोनों से 2 बेटियां भी हैं. एक की उम्र 2 साल और दूसरे की उम्र 4 महीने है. पति मुकेश की मौत के बाद गीता बेसुध हो गई थी. शव के पास बैठकर बस एक ही रट लगाए हुए थी कि “तुम घबराना मत मैं आ रही हूं”. आखिरकार गीता अपने पति के पास चली ही गई. अब दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर हम लोग उठाएंगे.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

More like this

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...