15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP के सीहोर में भारी बारिश से पार्वती और पपनास नदी उफान...

MP के सीहोर में भारी बारिश से पार्वती और पपनास नदी उफान पर, पानी पुल के ऊपर आया

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रातभर से हुई तेज बारिश के चलते आष्टा की पार्वती नदी और पपनास नदी अपने उफान पर आ गई है. पुल के ऊपर 3 से 4 फीट पानी बह रहा है जिसके चलते दोनों ओर से सड़क मार्ग बंद हो गया. वहीं, जिलेभर में कई गांवों में भी नालों और पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है. कुछ ग्रामों में भी बारिश का पानी घुस गया है. बीते 24 घंटे के दौरान आज सुबह तक सीहोर में 4 इंच बारिश, आष्टा में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है.

इछावर में भी नदी नाले उफान पर
जिले के इछावर क्षेत्र में भी बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर हैं. गोलू खेड़ी गांव में बारिश का पानी का घुस गया है, जिसके चलते ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है. इछावर के पुल और पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है.

कई ग्रामों के पुलों के ऊपर से बह रहा पानी
जिलेभर में रातभर में हुई बारिश के चलते कई गांवों को जोड़ने के लिए बने पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है. पुलों के ऊपर बारिश का पानी आ गया है. बताया गया है कि कुछ इलाकों में बारिश का पानी घुस गया है. जिले के काहिरी, गुड़भेला, नापली, रफीकगंज सहित अन्य गांवों में पुलों के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा है.

सीहोर में 4 और आष्टा में 6 इंच बारिश दर्ज
बताया गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान भू अभिलेख शाखा ने वर्षा दर्ज की है. जिसके मुताबिक सीहोर में बीते 24 घंटे के दौरान आज सुबह तक 4 इंच बारिश दर्ज हुई है. वहीं, जिले की आष्टा तहसील में भी करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...