7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालदो घंटे तेज आंधी और भारी बारिश से देश का सबसे क्लीन...

दो घंटे तेज आंधी और भारी बारिश से देश का सबसे क्लीन सिटी में छा गया अंधेरा, घरों में घुसा पानी, इन इलाकों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बिजली कट होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। इसी बीच प्रशासन ने लोगों के की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इंदौर में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और फिर जोरदार बारिश हुई।

इंदौर में ओलावृष्टि
रविवार को इंदौर में दोपहर करीब 2 बजे के बाद मौसम बदला उसके बाद करीब दो घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं, तेज हवाओं को कारण बिजली के पोल में कई पेड़ गिर गई हैं जिस कारण से बिजली को लेकर समस्या हो गई है।

इंदौर में बनी ऐसी स्थिति
देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर में तेज हवाओं और बारिश को लेकर पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को इस समय घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की सलाह का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन धीरे एवं सतर्कता से चलाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नगर निगम हेल्पलाइन या ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

  • मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव है। आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है।
  • एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए हैं। आवागमन सावधानी पूर्वक करें।
  • गोमटगिरी रोड से होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं, मार्ग अब साफ है।
  • खड़े गणपति क्षेत्र एवं गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
  • सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव की स्थिति है।
  • सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और यातायात नियंत्रित किया जा रहा है।
  • पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया है। मार्ग से गुजरते समय सतर्क रहें।
  • रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।

कई इलाकों में भरा पानी
इंदौर के भंवरकुआं, तेजाजी नगर, अन्नपूर्णा, राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलों की बौछार पड़ी। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। मानसून जैसी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन लोगों को अब मुश्किलें हो रही है। कई इलाकों में घंटों से बिजली गुल है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...