11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपालभूकंप से पाकिस्तान के परमाणु हथियार नष्ट होने के संकेत? वैज्ञानिक ने...

भूकंप से पाकिस्तान के परमाणु हथियार नष्ट होने के संकेत? वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा

Published on

इंदौर

वैज्ञानिक डॉ. राम श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस समय भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान के सरगोधा के पास परमाणु बंकरों को निशाना बनाया, उसी समय वहां भूकंप आया था। उनका मानना है कि यह भूकंप परमाणु हथियारों के नष्ट होने का संकेत हो सकता है। हालांकि, यह उनकी निजी राय है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे परमाणु परीक्षण बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारत की रणनीतिक जीत मान रहे हैं।

उसी समय पाकिस्तान में भूकंप आया
डॉ. राम श्रीवास्तव ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर यह बात कही. उन्होंने लिखा कि जिस समय ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के सरगोधा के पास बने परमाणु हथियारों के बंकरों की ओर निशाना साध रही थी, उसी समय वहां 4.0 रेक्टर स्केल का भूकंप आया। ये बंकर जमीन के अंदर बने हुए थे और 1.5 मीटर मोटे कंक्रीट से बने थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह भूकंप परमाणु हथियारों के खत्म होने का इशारा है? उन्होंने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ उनकी अपनी सोच है।

सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे भारत की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने को नुकसान हुआ है, तो यह दुनिया के लिए अच्छी खबर है।

पाकिस्तान में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
गौरतलब है कि 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इसका अक्षांश 29.67 और देशांतर 66.10 दर्ज किया गया था।

अभी तक इस मामले पर किसी भी सरकारी एजेंसी या रक्षा विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, डॉ. श्रीवास्तव के दावे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनके दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...