14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालबड़वानी में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर में बर्तन गिरे, कहीं...

बड़वानी में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर में बर्तन गिरे, कहीं हिला पंखा, बाहर भागे लोग

Published on

बड़वानी

मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया। लोगों ने अपने घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखों को हिलते देखा। डर के मारे लोग सड़कों पर आ गए। प्रशासनिक अमले ने भूकंप का एपीसेंटर इंदौर से 164 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में बताया है।

शहर निवासी अजय कानूनगो ने बताया कि रविवार शाम करीब 5.10 बजे के आसपास घर में पत्नी अकेली थी। वह शांत वातावरण में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इस दौरान अचानक घर में रखा मटका कंपन करने लगा। वहीं, पास में ही उनके भाई अवधेश कानूनगो के मकान में बर्तन गिरने लगे।

घरों से बाहर निकले लोग
हल्का कंपन महसूस करने बाद वे लोग तत्काल घर से बाहर निकले। उनके अनुसार आसपास कुछ और लोगों ने कंपन महसूस किया। इसी तरह शहर के व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि वे अपने ऑफिस में बैठे थे। वे काफी शांत जगह बैठे थे। तभी अचानक कमरे में भूकंप जैसी हलचल हुई और छत पंखा भी हिलने लगा।

भूकंप केंद्र ने की पुष्टि
जिला मुख्यालय पर संचालित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में यह कंपन 2.8 रिक्टर स्केल का दर्ज हुआ है। शहर में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि केंद्र पर एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन संचालित होती है, जो 24 घंटे सुचारू रुप से चलती है। प्रतिदिन सुबह 8-9 बजे डेली रिपोर्ट नर्मदा नगर (पुनासा, खंडवा) सेंटर से जारी होती है। रविवार शाम बड़वानी क्षेत्र में हलचल दर्ज की गई है। एमईक्यू मशीन में इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल दर्ज हुई है। केंद्र पर लगी मशीन में 40 से 50 किमी क्षेत्र में जमीनी हलचल की तीव्रता दर्ज होती है।

बड़वानी की प्रभारी कलेक्टर काजल जावला ने बताया कि अधिकृत तौर पर प्रशासन को इसकी सूचना नहीं मिली है लेकिन अलीराजपुर में 5 बजकर 10 मिनट और 7 सेकंड पर 3.5 तीव्रता का भूकंप जरूर रिकॉर्ड हुआ है। इसका अभिकेंद्र इंदौर से 164 किमी दूर वेस्ट साउथ वेस्ट अलीराजपुर में 22.07 डिग्री अक्षांश और 74.42 डिग्री देशांतर पर धरती से 10 किलोमीटर गहराई पर है। उन्होंने कहा वे इसकी और जानकारी पता कर रही है।

Latest articles

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे...

More like this

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे...

कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का...

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और...

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...