10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालरसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

Published on

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपाल के सिटी कोतवाली जोन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कंपनी की टीम उस समय दंग रह गई जब पुराने शहर के आलीशान मकानों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जाँच के दौरान पाया गया कि रसूखदार उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन की आड़ में चोरी की बिजली से कोल्ड स्टोरेज, फर्नीचर कारखाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन जैसे उच्च क्षमता वाले व्यावसायिक काम कर रहे थे।

इस छापेमारी के दौरान कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और दोषियों पर 15.58 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। जाँच में खुलासा हुआ कि एक मकान में मुख्य लाइन से सीधे तार डालकर ई-व्हीकल चार्ज किए जा रहे थे, वहीं एक अन्य जगह घरेलू मीटर की आड़ में पूरा फर्नीचर कारखाना संचालित हो रहा था। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।

अनधिकृत उपयोग न केवल राजस्व की हानि पहुँचाता है, बल्कि विद्युत वितरण प्रणाली पर अनावश्यक भार डालकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को भी बाधित करता है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालयीन कार्रवाई कर जेल भेजने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...