9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालविदेशी इगुआना और एंपरर स्कॉर्पियन...MP के घर में STSF वालों को मिली...

विदेशी इगुआना और एंपरर स्कॉर्पियन…MP के घर में STSF वालों को मिली अमेरिका और अफ्रीका की प्रजाति, एक तो खतरनाक है…

Published on

देवास

मध्य प्रदेश के देवास में एक दुर्लभ प्रजाति की इगुआना और बिच्छू (एंपरर स्कार्पियन) को रेस्क्यू किया गया है। इन विदेशी प्रजातियों को एक परिवार ने अपने घर में पाल रखा था। यह खास बात है कि ये दोनों प्रजातियाँ भारत में नहीं पाई जातीं, बल्कि उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी अमेरिका और मेक्सिको में प्राकृतिक रूप से मिलती हैं।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन को मध्य प्रदेश के संशोधित वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अंजाम दिया गया है, जो पहली बार इस प्रकार की कार्रवाई के लिए इस्तेमाल हुआ है। इस ऑपरेशन को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) की भोपाल और इंदौर विंग ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों प्रजातियों को CITES और संशोधित अधिनियम के तहत सूचीबद्ध किया गया है। इसके व्यापार और पालने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।

अधिकारियों को आरोपी के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। बचाए गए जानवर अब इंदौर चिड़ियाघर की देखरेख में हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच जारी है और राज्य के बाहर और भी संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच की जा रही है कि आरोपी परिवार ने इन विदेशी प्रजातियों को राज्य में कैसे लाया और इस काम में किसने उनकी मदद की। इन जीवों को दूसरे देश से भारत लाने के लिए साइटिस (CITES) अथॉरिटी का सर्टिफिकेट आवश्यक होता है। इसके अलावा, डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की भी मंजूरी चाहिए होती है। रेस्क्यू किए गए परिवार के पास इनसे संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं थे, जो इस बात को दर्शाता है कि इन्हें अवैध तरीके से भारत लाया गया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this