9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालडेप्युटी कलेक्टर बनकर 'राजा' की तरह गांव पहुंचा किसान का बेटा, शाही...

डेप्युटी कलेक्टर बनकर ‘राजा’ की तरह गांव पहुंचा किसान का बेटा, शाही स्वागत देखकर रह जाएंगे दंग

Published on

सीधी

एमपी में पीएससी का रिजल्ट जारी हो गया है। अजय गुप्ता टॉपर बने हैं। वहीं, सीधी जिले के नंदन तिवारी ने इसमें नौवां रैंक हासिल किया है। नंदन की सफलता पर उसके परिवार को गर्व है। वहीं, खुशी का तो ठिकाना नहीं है। डेप्युटी कलेक्टर के रूप में चयन के बाद नंदन तिवारी पहली बार गांव पहुंचे तो किसान पिता ने शाही स्वागत की तैयारी की थी। राजा-महाराजा की तरह नंदन तिवारी रथ पर सवार होकर गांव में एंट्री मारी है।

डीजे की धुन पर नाच रहे थे लोग
नंदन तिवारी कड़ी मेहनत के बाद डेप्युटी कलेक्टर बने हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए नंदन के परिवार ने काफी संघर्ष किया है। बेटे को इस बार एमपीपीएसी की परीक्षा में जबरदस्त सफलता मिली है। ऐसे में परिवार जश्न मना रहा है। नंदन तिवारी की जब गांव में एंट्री हुई तो डीजे की धुन पर नाचते हुए लोगों ने स्वागत किया है। गांव और परिवार के लोग नाचते-गाते उनके साथ चल रहे थे।

किसान परिवार से आते हैं नंदन
नंदन तिवारी किसान परिवार से आते हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सीधी जिले में हुई है। इसके बाद की पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई है। इंदौर में रहकर ही नंदन एमपीपीएसी की तैयारी करते थे। डेप्युटी कलेक्टर बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे तो परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नंदन ने कड़ी मेहनत की है।

राजा की तरह गांव में हुई एंट्री
सरकारी अफसर बनने की खुशी क्या होती है, यह नंदन और उसके परिवार के बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। परिवार के लोगों ने नंदन की एंट्री के लिए शाही व्यवस्था की थी। नंदन के लिए गांव के बाहर शाही रथ की व्यवस्था की गई थी। डेप्युटी कलेक्टर बने नंदन तिवारी साफा बांधकर रथ पर सवार हो गए। इसके बाद अभिवादन करते हुए गांव में प्रवेश किए। साथ ही गले में फूलों का माला भरा हुआ था।

मां ने उतारी आरती
नंदन की मां बेटे की सफलता पर बहुत खुशी थी। परिवार का सपना पूरा हो गया था कि बेटा अफसर बन गया था। दरवाजे पर पहुंचे ही बेटी ने अपने गले से माला उतारकर मां को पहना दिया। इसके बाद मां ने भी बेटे को तिलक लगाकर स्वागत किया है। फिर मां के साथ नंदन मंदिर गए और वहां भगवान भोले का आशीर्वाद लिया है।

सात वर्षों की मेहनत के बाद मिली है सफलता
नंदन तिवारी ने मीडिया से कहा कि यह खुशी का पल है। इस खुशी को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। माता-पिता और बड़ों के आशीर्वाद से मैं इस मुकाम को प्राप्त किया हूं। सात वर्ष की मेहनत के बाद मैं परीक्षा में पास हुआ हूं। सबसे बड़ी बात मैं अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को देना चाहता हूं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...