13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालप्रेम में असफल महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां...

प्रेम में असफल महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला इंजीनियर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम में विफलता को आत्मघाती कदम उठाने का कारण बताया गया है।

शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तनु कुशवाह (25) पुत्री भगवान कुशवाह, निवासी कोलार, पिछले तीन वर्षों से इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। बी.टेक शिक्षित तनु 15 अप्रैल को ही छुट्टी लेकर भोपाल स्थित अपने घर आई थी। गुरुवार रात जब घर में कोई नहीं था, तब उसने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

प्रधान आरक्षक संतोष मीना ने बताया कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में तनु ने अपने साथ काम करने वाले एक युवक को संबोधित करते हुए उनके साथ बिताए खास पलों का जिक्र किया है। तनु का परिवार बेहद साधारण और मेहनतकश है। उसके पिता नगर निगम में कर्मचारी हैं, जबकि माता भी निजी कार्य कर परिवार की आर्थिक सहायता करती हैं। दो बहनों में बड़ी तनु ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कड़ी मेहनत से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। वह अपने परिवार के लिए एक बड़ा सहारा थी और कई सुनहरे सपने लेकर इंदौर में नौकरी करने पहुंची थी।

सुसाइड नोट में युवती ने प्रेम में नाकाम होने की बात विस्तार से लिखी

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में युवती ने प्रेम में नाकाम होने की बात विस्तार से लिखी है, हालांकि इसमें संबंधित युवक पर प्रताड़ना का कोई स्पष्ट आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के विस्तृत बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...