13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालपहले बहू को घर से निकाला, फिर उसके कमरे के दरवाजे को...

पहले बहू को घर से निकाला, फिर उसके कमरे के दरवाजे को वेल्डिंग से कर दिया लॉक

Published on

ग्वालियर ,

आपने अब तक दहेज प्रताड़ना के अनेक मामले सुने और देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभी ससुरालजनों ने न केवल अपनी बहू को मारपीट घर से बाहर निकाल दिया, बल्कि बहू के कमरे के दरवाजे पर वेल्डिंग करके उसे पूरी तरह बंद कर दिया. ससुराल वालों को डर था कि बहू कमरे में घुसकर अपना दहेज का सामान वापस न ले जाए. हालांकि, पीड़ित बहू की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

यह पूरा घटनाक्रम कंपू इलाके के इंदिरा नगर का है. 9 साल पहले रुखसार निकाह करके इरफान की बेगम बनकर इंदिरा नगर में पहुंची. रुखसार को इस बात का कतई इल्म नहीं था कि उसके ससुराल वाले जल्लाद साबित होंगे.

रुखसार ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसे दहेज लाने के लिए कहा. जब दहेज न ला सकी, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने न केवल रुखसार को जमकर पीटा, बल्कि उसे घर से बाहर भी निकाल दिया. 24 जून को रुखसार को घर से बाहर भगा दिया गया. दहेज लोभी ससुराल वालों की कारगुजारी देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

रुखसार को घर से निकालने के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसी के कमरे के दरवाजे को वेल्डिंग करवा के पूरी तरह बंद कर दिया. रुखसार का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसके कमरे के दरवाजे पर इसलिए वेल्डिंग करवा दी है जिससे वह वापस अपने कमरे में प्रवेश न कर सके और दहेज में लाए हुए अपने सामान को वापस न ले जा सके.

पीड़ित रुखसार ने इस बात की शिकायत सिटी सेंटर स्थित एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस के आला अधिकारियों से की, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कंपू थाना पुलिस ने रुखसार के ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज कर ली है. कंपू थाना पुलिस ने रुखसार के पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर धारा 498, 323, 294, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this