6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालतीन साल तक बुजुर्ग की पेंशन अपनी पत्नी के खाते में डालता...

तीन साल तक बुजुर्ग की पेंशन अपनी पत्नी के खाते में डालता रहा रोजगार सहायक, बर्खास्त

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ग्राम रोजगार सहायक एक बुजुर्ग की पेंशन तीन साल तक अपनी पत्नी के खाते में डालता रहा. जब इस मामले की जांच की गई तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया. शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. बुजुर्ग लंबे समय से पेंशन के लिए भटक रहा था.

जानकारी के अनुसार, यह मामला भितरवार जनपद पंचायत जौरा का है. ग्राम पंचायत जौरा के रहने वाले वृद्ध मंगीराम कई साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रहे थे. वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हो गए, लेकिन पेंशन नहीं मिली. इसके बाद जब जनपद पंचायत के एक बाबू ने चेक किया तो पता चला कि मंगीराम की पेंशन बराबर जा रही है.

बैंक में खाते की कराई जांच तो खुला राज
इसके बाद बुजुर्ग बैंक पहुंचा तो वहां पता चला कि खाता क्रमांक 3166794657 में पेंशन डाली जा रही है. इस खाते की डिटेल निकलवाई गई, इसमें सामने आया कि यह पैसा उसी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक गोविंद नारायण जाटव की पत्नी सीमा जाटव के खाते में जा रहा है. यह पेंशन प्रति माह 600 रुपये के हिसाब से डाली जा रही थी.

यह बात सामने आने के बाद जनपद सीईओ अशोक शर्मा ने जांच कराई तो मामला खुल गया. जांच के बाद जीआरएस के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ को प्रतिवेदन भेजा गया. इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक गोविंद नारायण जाटव को बर्खास्त कर सेवाएं समाप्त कर दीं.

मामले को लेकर बुजुर्ग ने कही ये बात
मंगीराम ने बताया कि जनपद के कर्मचारियों ने बताया था कि आपकी पेंशन पिछले 3 साल से लगातार सरकार द्वारा दी जा रही है. इसके बाद जब खाता चेक किया तो पता चला कि ग्राम पंचायत जौरा के जीआरएस ने मेरे अकाउंट की जगह अपनी पत्नी सीमा का अकाउंट नंबर लगा दिया था. इसके बाद लगातार 3 साल तक वृद्धावस्था पेंशन के पैसे खाते में जाते रहे.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...