13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालभेल अफसर से 5 दिन पहले दोस्ती... प्यार वाली बात करने सहेली...

भेल अफसर से 5 दिन पहले दोस्ती… प्यार वाली बात करने सहेली के घर ले गई, तब ही पहुंच गई ‘पुलिस’

Published on

भोपाल

सोशल मीडिया से दोस्ती, लव, सेक्स और धोखें की कई कहानियां आपने पढ़ी होंगी। इसी चक्कर में भोपाल में पदस्थ एक अधिकारी फंस गए हैं। अब उन्हें लेनी की देनी पड़ गई है।मामला भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल के एक अधिकारी से जुड़ा है। पहले तो एक युवती ने भेल के अधिकारी से फेसबुक पर दोस्ती की। उसके बाद अपनी दोस्त के लिए नौकरी मांगी। इसके बाद युवती और उसकी सहेली रात में ही अधिकारी के सरकारी आवास में पहुंच गई।

इतना ही नहीं, युवतियों ने अपने साथ नकली पुलिसवालों को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस के सामने एक युवती ने खुद को नाबालिग बताकर अधिकारी पर रेप का आरोप लगा दिया। राजधानी भोपाल में इस मामले के सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों सहित 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

क्या है मामला
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार भेल अधिकारी एस. सेंथिल कुमार की उम्र 41 साल है। आर्टिजन पद पर कार्यरत सेंथिल की पत्नी की डिलीवरी हुई है, इस कारण वह पैतृक निवास तमिलनाडु में हैं। उन्होंने बताया कि 9-10 अप्रैल 2023 को मेरी जान पहचान सोनम से हुई। उसने मोबाइल फोन पर दोनों की बात होती थी। 15 अप्रैल को शाम 7 बजे सोनम मेरे क्वार्टर आई और उसने अपनी सहेली पूजा की नौकरी लगवाने की बात मुझसे की।

इसके बाद सोनम मुझे कटारा हिल्स स्थित पूजा के घर ले गई। यहां पर हम बैठकर बात कर रहे थे। इसके बाद अचानक उस घर में पुलिस की वर्दी पहने दो लोग आए। उनके सामने पूजा ने कहा कि वह 16 साल की है। उसने मुझ पर जबरदस्ती करने के आरोप मढ़ दिए। फिर मुझे उन पुलिस वालों ने पॉक्सो एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी। शिकायत न करने के एवज में उन्होंने मुझसे 20 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद मैं वहां से निकला।

शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस का कहना है कि एस. सेंथिल कुमार के साथ हुए अपराध की विवेचना की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि अयोध्या नगर में पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर लड़कियों के माध्यम से ऐसे कृत्य हो चुके हैं। गिरोह में शामिल लड़कियां अमीरों से दोस्ती करती हैं फिर लड़कियां घर पहुंचकर पुलिस बुला लेती हैं।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...