13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालफीडबैक से घबराई बीजेपी को Modi का सहारा, प्रधानमंत्री के रीवा दौरे...

फीडबैक से घबराई बीजेपी को Modi का सहारा, प्रधानमंत्री के रीवा दौरे का विधानसभा चुनाव से है कनेक्शन

Published on

रीवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा आ रहे हैं। वे यहां एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे इस क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात तो देंगे ही, उनका यह दौरा सियासी रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। 30 विधानसभा सीटों वाले विंध्य क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब यहां के लोग पार्टी से असंतुष्ट हैं। अब जबकि विधानसभा चुनाव में करीब छह महीने का समय रह गया है, बीजेपी उन्हें साधने को कोशिशों में लगी है। क्षेत्र के लोगों की लंबित मांगों को पूरा कर मोदी उनके घावों पर मरहम लगाएंगे।

प्रधानमंत्री के प्रवास को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसा इलाका है, जहां विधानसभा की 30 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने इनमें से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस समय बीजेपी के लिए यहां से फीडबैक अच्छा नहीं आ रहा है। इसका कारण यह है कि चुनाव के 15 महीने बाद जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी, तब कैबिनेट में इस क्षेत्र को उम्मीद के मुताबिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला। बाद में जब इसको लेकर लोगों का असंतोष सामने आया, तब गिरीश गौतम को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया। हालांकि, इससे लोगों की भावनाएं संतुष्ट नहीं हुईं। हालत ये हो गई कि पंचायत चुनावों के दौरान गिरीश गौतम के बेटे को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

प्रधानमंत्री के रीवा दौरे के एजेंडे में घर से लेकर ट्रेन तक, सब कुछ शामिल है। मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश कराएंगे। इसके साथ ही वे एमपी में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की चार बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभांरभ भी करेंगे। इसमें रीवा- जबलपुर- छिंदवाड़ा- इतवारी ट्रेन और छिंदवाड़ा-नैनपुर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना भी शामिल है, जिसकी मांग लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में आयोजन के दौरान पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकास की ओर साझे कदम अभियान का भी शुभांरभ करेंगे। समावेशी विकास पर केंद्रित इस अभियान में अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी लगभग 2300 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश में रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ-साथ दोहरीकरण, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास और तीन ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...