7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालखाना बनाते वक्त गैस लीक से घर में तबाही, गृहस्थी के साथ...

खाना बनाते वक्त गैस लीक से घर में तबाही, गृहस्थी के साथ बहन की शादी के सपने भी जलकर खाक

Published on

अशोकनगर

जिले के सहराई गांव में एक दुखद हादसा हो गया। घर में खाना बनाने के दौरान गैस की टंकी से हुए लीक के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बुझाने से पहले भीषण आग ने घर और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के चलते जहां घर गृहस्थी का सामान खाक हो गया। साथ ही पिता की मौत के बाद बहन की शादी के लिए सालों से जमा किए गए नगद भी जल गए।

दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है। यहां सहराई ग्राम में बुधवार के दिन अंकित दुबे के घर में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब बहन घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक हुई और टंकी ने आग पकड़ ली।

आग ने लिया विकराल रूप
जब तक घर के सदस्य आग बुझाते तब तक अग्नि ने विकराल रूप ले लिया। परिजनों ने बताया कि वह टीन शेड में आगे की तरफ पंचर की दुकान चलाते थे और पीछे के हिस्से में रह रहे थे। लेकिन आग लगने से घर में खाने-पीने ओढ़ने, पहनने और बिस्तर भी जल गए। साथ ही रहने के लिए छत भी नहीं बची।

फायर ब्रिगेड हुई लेट तो ग्रामीणों ने की मदद
ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि आगजनी की जानकारी देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर देरी से पहुंची। इसकी वजह से लोगों ने अपने घरों से कैन और बर्तनों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। जिस समय ग्रामीण मदद कर रहे थे उसी समय फायर ब्रिगेड पहुंची। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक घर गृहस्थी और दुकान का सामान जल कर खाक हो चुका था।

गृहस्थी के साथ बहन की शादी के सपने भी जले
आगजनी की इस घटना में घर के बर्तन, फ्रिज, पंखा, चक्की, दुकान का कंप्रेशर, इंजन सहित लाखों का सामान जल गया। इसके साथ ही घर में खाने के लिए रखे 2 कुंटल गेहूं और पिता के निधन के बाद बहन की शादी के लिए जोड़े 50000 नगदी भी जलकर खाक हो गए। परिजनों ने बताया कि इस बार उन्हें बहन की शादी करने के लिए रिश्ता तलाश रहे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this