12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालकूनो में चीतों की लगातार मौत पर सरकार का एक्शन, वाइल्डलाइफ अधिकारी...

कूनो में चीतों की लगातार मौत पर सरकार का एक्शन, वाइल्डलाइफ अधिकारी पर गिरी गाज

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की लगातार मौत पर सरकार ने एक्शन लिया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्डलाइफ पीसीसीएफ) जसबीर सिंह चौहान पर गाज गिरी है. उनको वाइल्डलाइफ से हटाकर उत्पादन शाखा में भेजे दिया गया है. जसबीर चौहान की जगह असीम श्रीवास्तव को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वाइल्डलाइफ) बनाया गया है.

दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में अब तक 5 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है. पिछले हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को ही 2 नर चीतों (तेजस और सूरज) की मौत हो गई थी. इसके बाद चीतों के गले में बंधे रेडियो कॉलर को लेकर सवाल उठने लगे. क्योंकि, दक्षिण अफ्रीका के एक चीता एक्सपर्ट ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया था कि रेडियो कॉलर के कारण चीते सेप्टीसीमिया के शिकार हो रहे हैं.

चीतों की गर्दन पर क्यों लगाए जाते हैं ‘रेडियो कॉलर’
इसको लेकर सरकार का भी बयान आया है, जिसमें सरकार की तरफ से कहा गया है कि रेडियो कॉलर से चीतों की मौत के दावे किसी वैज्ञानिक प्रमाण पर आधारित नहीं हैं. यह बातें अटकलों और अफवाहों पर आधारित हैं. अधिकारियों के मुताबिक, चीतों के सुरक्षा और अन्य मुद्दों के लिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानांतरित चीतों की गर्दन के चारों ओर रेडियो कॉलर लगाए गए हैं.

कूनो नेशनल पार्क में कब किस चीते की हुई मौत?
अब तक 5 चीता समेत 3 शावकों की मौत हो चुकी है. कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और साउथ अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे, इनमें से नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था. यहां 26 मार्च 2023 को नामीबियाई मादा चीता साशा की मौत किडनी संक्रमण के चलते हो गई थी. वहीं नर चीता उदय की मौत 23 अप्रैल 2023 को कार्डियो पल्मोनिरी फेलियर के चलते हुई थी.

इसके बाद दक्षा की मौत 9 मई 2023 को नर चीतों के साथ हिंसक इंट्रक्शन के चलते हो गई थी. नामीबियाई मादा चीता सियाया (ज्वाला) के 4 शावकों में से एक की मौत 23 मई को, इसके बाद दो की मौत 25 मई को डिहाइड्रेशन से हो गई थी. मंगलवार 11 जुलाई को एक और साउथ अफ्रीकी चीता तेजस की मौत नामीबियाई मादा चीता नाभा (सवाना) के साथ हिंसक इंट्रक्शन के चलते हो गई थी.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...