10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालयूनियन कार्बाइड का कचरा नष्ट करने को लेकर सरकार का अगला कदम...

यूनियन कार्बाइड का कचरा नष्ट करने को लेकर सरकार का अगला कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर निर्भर

Published on

भोपाल ,

भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने से 337 टन कचरे को पीथमपुर में एक अपशिष्ट निपटान इकाई में निपटाने की योजना पर आगे बढ़ने से पहले सरकारी अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का इंतजार करेंगे.

इंदौर के संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में तय है और हम इस सुनवाई में अदालत द्वारा दिए जाने वाले निर्देश का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के निपटान की योजना के संबंध में प्रशासन का अगला कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर निर्भर करेगा.

आयुक्त का यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते मंगलवार को अधिकारियों से धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के खतरनाक अपशिष्ट के निपटान के लिए बरती गई सावधानियों के बारे में जानकारी देने को कहे जाने के बाद आया है.

शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को केंद्र, मध्य प्रदेश सरकार और उसके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उस याचिका पर जवाब मांगा था, जिसमें निपटान स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों के निवासियों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए जोखिम का मुद्दा उठाया गया था.

बता दें कि 1984 में 2 और 3 दिसंबर की मध्यरात्रि को भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने से अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस लीक हुई थी. कम से कम 5 हजार 479 लोग मारे गए और हजारों लोग अपंग हो गए. इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जाता है.

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...