6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP में गेस्ट फैकल्टीज को मिलेगी 50 हजार की फिक्स सैलरी, सीएम...

MP में गेस्ट फैकल्टीज को मिलेगी 50 हजार की फिक्स सैलरी, सीएम शिवराज का बड़ा चुनावी दांव

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में सीएम शिवराज सिंह ने कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि अब सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्धानों को कार्य दिवस के हिसाब से नहीं बल्कि फिक्स वेतन दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मैं एक कॉलेज भवन का उद्घाटन करने गया था, तो 2 अतिथि विद्वान बहनों ने मुझे ज्ञापन दिया था। मैंने उस दिन तय कर लिया था कि इनकी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा।

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा- सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को अब कार्य दिवस के बजाए सीधे-सीधे 50 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जायेगा। शासकीय सेवकों के समान आपको अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर आप जो चाहेंगे, आपके आसपास महाविद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम ने कहा- फालेन आउट वालों को भी मौका मिलेगा।

आरक्षित किए जाएंगे 25 फीसदी पद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएससी की परीक्षा में संशोधन कर अतिथि विद्वानों और व्याख्याताओं के लिए 25 फीसदी पद आरक्षित किये जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नियम में संशोधन कर अतिथि विद्धानों को 10 अंक बोनस के रूप में देंगे। अतिथि विद्वान और व्याख्याता, जो लगातार पढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनको बाहर नहीं किया जाएगा।सीएम ने कहा- आइटीआइ वाले भी अतिथि प्रवक्ता को भी 20 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से अतिथि विद्धान नियमीतिकरण की मांग कर रहे हैं।

सीएम कर चुके हैं कई घोषणा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में कई घोषणाएं कर चुके हैं। लाडली बहना योजना के बाद सीएम शिवराज ने सभी वर्गों को साधने के लिए घोषणाएं की हैं। वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के समय शिवराज सिंह को घोषणा करने की स्पीड डबल हो गई है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...