भोपाल। आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल क्षेत्र के बरखेड़ा स्थित गुलाब उद्यान में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उद्यान में स्थापित पंडित नेहरू की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को कृतज्ञता पूर्वक याद किया, जिससे पूरा परिसर “पंडित नेहरू अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
इस मौके पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने नेहरू जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत जिस औद्योगिक और तकनीकी ऊंचाइयों को छू रहा है, उसकी मजबूत नींव नेहरू जी ने ही रखी थी भेल जैसी नवरत्न कंपनियां और देश के बड़े बांध आधुनिक भारत के वे ‘मंदिर’ हैं जिनका सपना उन्होंने साकार किया। उन्होंने न केवल देश को लोकतांत्रिक मूल्यों से सींचा, बल्कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दिया।
इस गौरवमयी आयोजन में लोकेंद्र शेखावत, महेश मालवीय, महेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील प्रजापति, पी एन उपाध्याय, सचिन लारिया, सतीश कनोजिया, अशोक यादव, कमलेश यादव, मिलिंद मोरे, मनोज सोनी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर देश के इस महान सपूत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
