25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

Published on

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार दोपहर राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, श्योपुर और धार जिले में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने विदिशा, राजगढ़, गुना और रायसेन में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 29 जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है, जिसमें शिवपुरी में हवा की रफ्तार सबसे अधिक 46 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम बदलने से अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट आई है और सिवनी में दिन का पारा सबसे कम 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार इस बार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 8 से 10 दिन की देरी से दस्तक देगा। आमतौर पर 15 जून तक आने वाला मानसून इस बार 25 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। वर्तमान में मानसून तेलंगाना में अटका हुआ है, जिसके आगे बढ़ने की रफ्तार पर ही मप्र में इसकी एंट्री निर्भर करेगी।

मानसून के लेट होने के कारण जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा तेजी से घटा है और प्रदेश में अब तक 44 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी हिस्से के 24 जिलों में तो सामान्य से 65 फीसदी कम पानी गिरा है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी 27 प्रतिशत है। राहत की बात केवल भोपाल में है, जहां सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक (अब तक 4 इंच) बारिश हो चुकी है।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this