25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालतबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी...

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

Published on

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर मध्य प्रदेश के सवा चार लाख शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। शिक्षकों का आरोप है कि विभाग ने एक तरफ तो तबादले का अधिकार दिया है, लेकिन दूसरी तरफ 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी जैसी अव्यावहारिक शर्तें लगाकर करीब 95 प्रतिशत शिक्षकों को आवेदन करने से ही वंचित कर दिया है।

पोर्टल खुलने पर लॉगिन करते ही शिक्षकों को ‘कम उपस्थिति’ के चलते अपात्र होने का मैसेज मिल रहा है। इस नीति के विरोध में शासकीय शिक्षक संगठन और राज्य शिक्षक संघ मैदान में उतर आए हैं। संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर इन शर्तों को तत्काल हटाने की मांग की है और ऐसा न होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल और राज्य शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि ई-अटेंडेंस प्रणाली में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं।

विद्यालय परिसर में मौजूद रहने के बावजूद कई बार शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रीय महत्व के कार्य ‘जनगणना’ में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अपात्र करना उनके अधिकारों का हनन है। शिक्षक संगठनों ने सुझाव दिया है कि यदि शासन को कार्य प्रभावित होने की आशंका है, तो स्थानांतरण आदेश में यह शर्त जोड़ी जाए कि संबंधित शिक्षक को जनगणना कार्य पूर्ण होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा।

बीमार और ड्यूटी वाले शिक्षक परेशान, तीन कड़े नियमों से अटकी प्रक्रिया

वर्तमान परिस्थितियों में तीन कड़े नियमों—90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता, जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों पर रोक और 3 वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि की बाध्यता के कारण अधिकांश शिक्षक प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। पीड़ित व्याख्याता विजय मिश्रा ने बताया कि मार्च में हार्ट अटैक के बाद उनके तीन ऑपरेशन हुए हैं। वे बीमारी के चलते घर के पास पदस्थापना चाहते हैं, लेकिन ई-अटेंडेंस कम होने का हवाला देकर उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। इसी तरह, जनगणना कार्य में लगे शिक्षक रामजी तिवारी भी ऑनलाइन प्रक्रिया में ब्लॉक हो गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के बावजूद इस तरह के नियम उनके साथ सरासर अन्याय हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest articles

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...