6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालएमपी में भारी बारिश: महाकाल की नगरी में जल प्रलय, बुरहानपुर में...

एमपी में भारी बारिश: महाकाल की नगरी में जल प्रलय, बुरहानपुर में टूटा रिकॉर्ड

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जिलों के हालत बिगड़ गए हैं। राज्य के सभी प्रमुख बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार से जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, इंदौर में इस सीजन की सबसे ज्यादा बरसात एक ही दिन में हुई है। इंदौर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। नर्मदापुरम, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, रीवा, खंडवा, सतना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उज्जैन में पुल डूबा
उज्जैन में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है। छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। गंभीर बांध के 5 गेटों को खोल दिया गया है। उज्जैन शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं।

रामघाट में मंदिर डूबे
महाकाल की नगरी में शिप्रा नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। शिप्रा नदी में बाढ़ के कारण रामघाट के कई मंदिर डूब गए हैं। कार्तिक मेला पहुंच मार्ग को जोड़ने वाला पुल पूरा डूब गया है।

इंदौर में भी भारी बारिश
इंदौर जिले में भी शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में शनिवार को शाम 4 बजे तक 11 इंच बारिश हुई है।

कई इलाकों खाली
इंदौर में हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके में पानी भर गया है। इंदौर के ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल है। राऊ तहसील के कलारिया जलमग्न हो गया है। इसके अलावा पलासिया, ओल्ड पलासिया, एबीरोड और परदेशीपुरा में भी पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

खंडवा में भी भारी बारिश
खंडवा जिले में भी भारी बारिश हो रही है। खंडवा के धमनगांव क्षेत्र में एक उफनती पुलिया में ट्रैक्टर बह गया। जिस समय टैक्टर बहा उस समय उसमें चार लोग सवार थे।

बुरहानपुर में टूटा रिकार्ड
बुरहानपुर जिले में भी भारी बारिश हो रही है। यहां बारिश का 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। शहर के चारों ओर पानी ही पानी है। लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।

ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा
ताप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ताप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला ने अलर्ट जारी किया है। ताप्ती नदी के सत्यारा घाट पर फंसे 10 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया है।

छिंदवाड़ा जिले में भी भारी बारिश
छिंदवाड़ा में भी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। माचागोरा बांध के 8 गेट खोले गए हैं। वहीं, नाला पार करते समय बह गया युवक बह गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है।

नर्मदापुरम में नर्मदा में बाढ़
नर्मदापुरम जिले में भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी के सेठानी घाट में बाढ़ के हालत बन गए हैं। नर्मदा नदी यहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में मध्यम तो कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...