21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालभोपाल में हिंदुओं का पलायन, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में 3 हजार लोगों...

भोपाल में हिंदुओं का पलायन, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में 3 हजार लोगों ने क्यों छोड़ा घर ?, RSS का चौंकाने वाला खुलासा

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले हिंदुओं को लेकर RSS ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में आरएसएस ने बताया है कि शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। हिंदू मजबूरी में शहर छोड़कर जा रहे हैं।दरअसल, संघ ने एक स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं। संघ ने मध्य भारत क्षेत्र में 103 प्रकार की समस्याओं की पहचान की है। ये हर जिले में अलग-अलग हैं। इसी रिपोर्ट में संघ ने यह दावा किया है कि भोपाल के पुराने शहर से हिंदुओं का पलायन सबसे गंभीर मुद्दा है। बीते तीन दशक में करीब 3000 हिंदू परिवारों ने अपने मकान बेचे हैं।

RSS कर रही रोकने की कोशिश
RSS की रिपोर्ट पर मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने मंगलवार को चिंता व्यक्त की। उन्होंने विश्वा संवाद केंद्र में मीडिया को बताया कि शहर के कई जगहों से हिंदुओं ने पलायन किया है। पुराने भोपाल के शाहजहांनाबाद, मंगलवार, बुधवारा, कोहेफिजा, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खाना, टीला जमालपुर, चौकसे नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, काजी कैंप, ईदगाह हिल्स, कांग्रेस नगर, बाग फतेह अफजा, बरखेड़ी समेत कई अन्य क्षेत्रों से हिंदुओं का पलायन हुआ।

पांडे ने कहा कि हमने इसे रोकने की कोशिश है। सुरक्षा का भाव जगाने की कोशिश है। हम तुम्हारे (हिंदुओं) साथ खड़े हुए हैं। हमारी कोशिश निरंतर जारी है। हिंदुओं में ऐसा पलायन का भाव पैदा नहीं होना चाहिए। सब जानते है कोहेफिजा समेत कई स्थान खाली (पलायन) हुए। संघ 2 अक्टूबर से 6 योजनाओं पर काम करेगा। जिसमें हिंदू सम्मेलन, सद्भाव बैठक जैसे आयोजन होंगे।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...