22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालनरेला में मेधावी छात्रों का सम्मान: मंत्री विश्वास सारंग ने विद्यार्थियों को...

नरेला में मेधावी छात्रों का सम्मान: मंत्री विश्वास सारंग ने विद्यार्थियों को सराहा, बोले- बच्चे ही देश का भविष्य

Published on

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजली नगर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और उनकी उपलब्धियों को पहचानना व सम्मानित करना पूरे समाज का उत्तरदायित्व है।

मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार हो रहे हैं। उन्होंने अपने पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री के कार्यकाल का स्मरण करते हुए ‘हिंदी में मेडिकल शिक्षा’ की शुरुआत को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नॉलेज शेयरिंग मिशन जैसे प्रयासों से शिक्षा अब अधिक सरल और सुलभ हो गई है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। नरेला क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान का जिक्र करते हुए मंत्री सारंग ने बताया कि क्षेत्र के हजारों मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सफल छात्रों को प्रोत्साहित करना है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना है।

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और भविष्य में देश व समाज के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। मंत्री सारंग ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नरेला विधानसभा में किए गए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this