9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालमीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Published on

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 55 वर्षीय बीएचईएल (BHEL) कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नाइट ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीश मीणा (55) के रूप में हुई है। वे बीएचईएल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और मंगलवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। रात करीब 2 बजे अपना काम निपटाकर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मीनाल गेट के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगदीश सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

 

अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

घटना के समय मीनाल गेट के पास कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जगदीश को तुरंत एम्स (AIIMS) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अयोध्या नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मीनाल गेट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। मृतक जगदीश इसी क्षेत्र के रहने वाले थे और उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...