9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालबच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

Published on

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने और उनके प्रारंभिक वर्षों में मानसिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की है। इसके तहत आगामी 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रदेश भर में ‘8वां पोषण पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा, जिसकी मुख्य थीम ‘जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास’ रखी गई है।

इस अभियान का उद्देश्य जन्म से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है, क्योंकि वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार इसी अवधि में मानव मस्तिष्क का लगभग 85% विकास हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और परिवारों को जागरूक किया जाएगा कि वे बच्चों के ‘स्क्रीन टाइम’ यानी मोबाइल-टीवी देखने के समय को कम कर उन्हें खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें।

इस पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सहित स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास जैसे सात से अधिक विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘पोषण पर चर्चा’, स्वास्थ्य शिविर, और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘दादी-नानी के अनुभव साझा’ करने जैसे पारंपरिक तरीके अपनाए जाएंगे और जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति रैलियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। 22 अप्रैल को सामुदायिक सहयोग के लिए दान अभियान चलाया जाएगा और 23 अप्रैल को भव्य ‘पोषण मेले’ के साथ इस अभियान का समापन होगा। इस पूरी कवायद का लक्ष्य न केवल बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है, बल्कि समुदाय और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के सीखने और विकास के एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...