7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह की सरकार में कितने डकैत सक्रिय थे... बीजेपी नेता के...

दिग्विजय सिंह की सरकार में कितने डकैत सक्रिय थे… बीजेपी नेता के सवाल पर ग्रोक एआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनों पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को रावण की सेना करार दिया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासन काल में डकैतों के आतंक का जिक्र भी किया।

दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में राज्य की सरकार के कुंभकरण की नींद में होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, इसमें कांग्रेस का एक विधायक कुंभकार बना था और तमाम विधायक उसे जगाने की कोशिश कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की सरकार पर जमकर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि सरकार कुंभकरणीय नींद में है। यही कारण है कि घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वाजपेयी ने सिंघार को बताया रावण
भाजपा प्रवक्ता वाजपेयी ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान में देख रहे हैं कि विधानसभा में रावण की सेना यानी कि उमंग सिंघार की सेना के बाकी लोग कुंभकरण जो उनका साथी है, उसे जागने को कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनकी सेना राम की सेना का मुकाबला नहीं कर पाए यानी कि भाजपा सरकार मोहन यादव सरकार का।

एआई टूल ग्रोक का जिक्र किया
उन्होंने एआई टूल ग्रोक का जिक्र करते हुए कहा कि आज ग्रोक साहब से पूछ ही लिया कि जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में कितने डकैत सक्रिय थे और आज जब मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं तब कितने हैं?

100 से ज्यादा डकैत दिग्विजय सिंह के सरकार में सक्रिय थे
इस पर जो जवाब आया वह बताता है 100 से ज्यादा डकैत दिग्विजय सिंह के शासनकाल में पाले पोसे जा रहे थे, वहीं आज वर्तमान सरकार में एक भी डकैत नहीं है, यह महत्वपूर्ण है। इससे कह सकते हैं कि दूध का दूध पानी हो गया कि कांग्रेस में विपक्ष रहते हुए भी रावण की सेना और भाजपा की सरकार रामपथ पर अग्रसर है। राज्य के विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य गड़बड़ियों पर रोक न लगा पाने का आरोप भी लगाया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...