13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालपति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका, पत्नी ने फांसी लगाकर कर...

पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका, पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Published on

इंदौर ,

इंदौर से एक महिला के सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना किया, तो उसने नाराज होकर फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह इंदौर के रहने वाले बलराम से 15 साल पहले हुआ था. मगर, शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता था. मृतका का पति घर पर रहकर ही सिलाई का काम करता है. बलराम ने बताया कि उसने कमरे के जंगले से झांक कर देखा, तो उसकी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी.

पार्लर जाने के लिए कर रही थी विवाद
बलराम यादव ने पुलिस को बताया कि दोपहर पत्नी रीना ब्यूटी पार्लर जाने के लिए विवाद कर रही थी. मैंने मना कर दिया और इससे गुस्साई पत्नी ने फांसी लगा ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था. लेकिन इस बात का अहसास किसी को नहीं था कि महिला फांसी लगाकर खुदकुशी करेगी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. जांच अधिकारी उमाशंकर यादव का कहना है कि पत्नी-पत्नी के बीच छोटी सी बात पर विवाद हुआ. उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...