27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपाल‘पद के लिए नहीं, पदक के लिए आया हूं….’ CM मोहन यादव...

‘पद के लिए नहीं, पदक के लिए आया हूं….’ CM मोहन यादव के बेटे ने किया पदभार ग्रहण

Published on

उज्जैन

एमपी के उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पदभार ग्रहण और खेल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन माधव क्लब में किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वशिष्ठ ने बैडमिंटन की युवा प्रतिभा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव को अध्यक्ष पद का ताज सौंपा। इस अवसर पर बैडमिंटन के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पद के लिए नहीं, बल्कि पदक के लिए आया हूं….
नवनियुक्त अध्यक्ष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा, मैं खेलों में पद के लिए नहीं, बल्कि पदक के लिए आया हूं। मेरा संकल्प है कि उज्जैन के प्रत्येक खेल और खिलाड़ी का उत्थान हो और खेल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। वैभव यादव को शाल, श्रीफल, दुपट्टा और आकर्षक मोमेंटो के साथ विशिष्ट अभिनंदन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे, जबकि अध्यक्षता मध्यप्रदेश बैडमिंटन संगठन के महासचिव अनिल चौगुले (इंदौर) ने की। विशेष अतिथि के रूप में निगम मेयर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, और मध्यप्रदेश बैडमिंटन संगठन की सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अमरीश नाडकर उपस्थित रहे।

खेलों के विकास और वैभव में होगी बढ़ोतरी
विधायक अनिल जैन ने कहा, उज्जैन के सांस्कृतिक वैभव के साथ-साथ खेलों के विकास और वैभव में भी आने वाले समय में इज़ाफा होगा। हम सब मिलकर उज्जैन को खेलों के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाएंगे। स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास कार्यक्रम के सूत्रधार रहे, जबकि ओंकार पाल ने आभार व्यक्त किया।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...