6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपाल'दम है तो यहां से निकालकर दिखाओ' कमलनाथ संदेश यात्रा में भिड़...

‘दम है तो यहां से निकालकर दिखाओ’ कमलनाथ संदेश यात्रा में भिड़ गए कांग्रेस के नेता

Published on

अशोकनगर

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस अंदरूनी गुटबाजी से परेशान है। कांग्रेस, प्रदेश में कमलनाथ संदेश यात्रा निकाल रही है। शनिवार को यह यात्रा अशोकनगर पहुंची। इस बीच कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के हाथ से जिला उपाध्यक्ष ने माइक छीन लिया। बड़ी बात ये है कि इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद थे। दरअसल, विवाद नाम नहीं पुकारने को लेकर हुआ। कार्यक्रम में माल्यार्पण के दौरान नेताओं के नाम बोले जा रहे थे। कार्यक्रम में नाम नहीं बुलने से कांग्रेस के दो जिला उपाध्यक्ष नाराज हो गए।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव के सामने ही दोनों नेता बहस करने लगे। इस दौरान तीखी बहसबाजी भी देखने को मिली। जब दोनों ही नेताओं को समझाने के जिला अध्यक्ष माइक लेकर मंच पर खड़े हुए तो कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नसीर उद्दीन ने जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव के हाथ से माइक छीन लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने नाराजगी जाहिर करने लगे इस दौरान पार्टी के दूसरे जिला उपाध्यक्ष अलीम खा बबलू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दम है तो यहां से निकाल दो।

भुगतना पड़ेगा नतीजा
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने मंच पर जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन ने कहां की यहां पार्टी की जो दुर्दशा है यहां की बहुत दयनीय स्थिति है। पहले भी आपको मैं बता चुका हूं मूल कांग्रेस को छोड़कर लोग जा रहे हैं। जिसका खामियाजा आगामी समय में भुगतना पड़ेगा।

कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर आया हूं
कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि जहां जाता हूं प्रत्याशी की चर्चा करने लगते हैं। किसको टिकट दे दो, उसको टिकट दे दो। रात के समय रेस्ट हाउस में भी घेर लेते हैं। मैं आपको स्पष्ट बता दूं मैं प्रत्याशी ढूंढने नहीं निकला हूं। मैं कमलनाथ की संदेश यात्रा लेकर आया हूं। विधानसभा का टिकट नेताओं की चमचागिरी, चापलूसी या फिर आगे पीछे घूम कर खास बनने से नहीं मिलेगा। जिसका जनता में सर्वे सबसे ऊपर होगा टिकट उसी को मिलेगा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...