7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeभोपालभोपाल में 'दोस्ती' के चक्कर में युवक बना किन्नर, लिव इन पार्टनर...

भोपाल में ‘दोस्ती’ के चक्कर में युवक बना किन्नर, लिव इन पार्टनर के रूम में उठाया बड़ा कदम

Published on

भोपाल:

कोलार इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। एक युवक, जो किन्नरों के साथ रहता था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मौसी का कहना है कि वह किन्नर नहीं था, लेकिन गलत संगत में पड़कर किन्नरों की तरह रहने लगा था। भोपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक का नाम छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर
यह घटना कोलार के अब्बास नगर की है। मृतक का नाम छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर था। वह मंगलवारा टोली के किन्नरों के साथ पैसे मांगने का काम करता था। छोटू, दानिश नाम के एक ऑटो चालक के साथ लिव इन में रहता था। उसका परिवार भी पास में ही रहता था।

अपने कमरे में दी जान
पुलिस के अनुसार, छोटू ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। दानिश उसे अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब दानिश से पूछताछ कर रही है, क्योंकि वह छोटू के साथ लिव इन में रहता था।

किन्नरों से दोस्ती के बाद बदलाव
छोटू की मौसी ने बताया कि उनका भांजा सामान्य पुरुष था। लेकिन बुरी संगत में आकर वह किन्नरों की तरह रहने लगा था। इसी तनाव में वह कुछ दिनों से आत्महत्या की बातें कर रहा था। मौसी ने दावा किया कि उसका भांजा किन्नर नहीं था, जबकि किन्नरों की संगत में किन्नर बनकर रहने लगा था। इसी तनाव में वह पिछले कुछ दिनों से लगातार आत्महत्या की बातें कर रहा था।

भोपाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि छोटू ने आत्महत्या क्यों की। क्या इसके पीछे कोई और कारण था? पुलिस दानिश और छोटू के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this