-गणतंत्र दिवस पर पर्यटन भवन में फहराया तिरंगा
भोपाल
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन भवन मुख्यालय में पर्यटन विकास निगम की प्रबन्ध संचालक, डॉ. इलैया राजा टी ने राष्ट्र्रीय ध्वज फहराया साथ ही निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि यह दिन देश और समाज के लिए समर्पण एवं योगदान देने हेतु संकल्प का दिवस है.
डॉ इलैया राजा टी ने कहा कि हम ,सभी शासकीय सेवक होने के साथ साथ देश के जिम्मेदार नागरिक भी हैं इसलिए हम सभी की देश और समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी भी बनती है, कि हम किस तरह से देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ. इलैया राजा टी ने अपने उद्बोधन में भारतीय सेना के तीनो अंगों के जवानों तथा अधिकारियों के साथ साथ सेवानिवृत जवानों अधिकारियों के लिए पर्यटन निगम की होटल्स एवं रिजॉर्ट्स में स्टे पर और खान पान पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिए जाने को घोषणा की ।(
इसके लिए सेना के जवान या अधिकारी को निगम की होटल्स और रिसोर्ट्स में ठहरने के लिए एक बार में अधिकतम 02 कक्षों के लिए तथा रेस्टोरेंट्स में खान पान पर अधिकतम 06 व्यक्तियों के लिए देयक पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में पर्यटन निगम की वार्षिक उपलब्धियों,आगामी लक्ष्यों और योजनाओं से भी समस्त स्टॉफ को अवगत कराया गया।
समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी ट्रैवल एंड टूरिज्म स्टडीज की छात्राओं ने डांस एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं, कार्यक्रम के अंत में निगम के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ब्रजेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निगम मुख्यालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
