11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपालइंदौर: महू में कैसे फैली हिंसा, अब कैसा है माहौल? पुलिस ने...

इंदौर: महू में कैसे फैली हिंसा, अब कैसा है माहौल? पुलिस ने दी जानकारी, 13 आरोपियों को दबोचा

Published on

महू

मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई. इसके बाद सेना की क्विक रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही फुटेज के आधार पर और भी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है.

भारतीय टीम के चैंपियनशिप जीतने के साथ ही महू में 100 से ज्यादा लोगों ने 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जुलूस निकाला. इस दौरान जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजारा तो दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पथराव की घटना के साथ-साथ कुछ लोगों ने गाड़ियों में आग भी लगा दी.

मस्जिद के बाहर फोड़े पटाखे
इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वसल ने बताया, भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बाद जुलूस निकल रहा था, जिसमें कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर पटाखे फोड़े. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हुई और दोनों तरफ से पथराव हुआ. पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है. फिलहाल यहां पूरी तरह से शांति है.

सेना की 8 टुकड़ी तैनात
बताया जाता है कि 15 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान आर्मी की आठ टुकड़ी भी इलाके में तैनात की गई है. अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

इन इलाकों में फैली तनाव की स्थिति
महू के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटना हुई इनमें मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला, धान मंडी, पत्ती बाजार आदि इलाके शामिल है. बताया जाता है कि क्षेत्र में 15 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. इनमें से 6 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी गई. इनमें दो कर भी शामिल है.

महू थाने में एफआईआर दर्ज
दो समुदाय के बीच हुए तनाव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पत्ती बाजार और माणक चौक इलाके में लाठी चार्ज किया. इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना के बाद ग्रामीण हितिका वासल भी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि महू थाने में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...