6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालक्या राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे,...

क्या राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे, महाआर्यमन ने मुस्कुराकर दिया जवाब

Published on

इंदौर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सीनियर नेता मैदान में एक्टिव हो गए हैं। कई सीनियर नेताओं के बेटे भी टिकट पाने की रेस में हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्वालियर रियासत के युवराज और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का फोकस सियासत से दूर क्रिकेट पर है। महाआर्यमन सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की वार्षिक साधारण सभा में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी राजनीति में एंट्री को लेकर भी सवाल दिया।

मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। हालांकि जब उनसे सिसायत को लेकर सवाल किया गया तो वे मुस्कुराने लगे। महाआर्यमन सिंधिया ने अपने पिता की ही तरह सवाल का साधा जवाब दिया।

राजनीति में एंट्री को लेकर क्या बोले महाआर्यमन सिंधिया?
महाआर्यमन सिंधिया ने कई सवालों के जवाब दिए। सिंधिया से जब राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी मुझे जिस काम की जिम्मेदारी दी गई है उस पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मुझे पसंद है। राजनीति में एंट्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी इस पर विचार नहीं किया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए में रहे हैं एक्टिव
ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय तक एक्टिव रहे हैं। सिंधिया ने राजनीति में क्रिकेट के रास्ते ही एंट्री की थी। अब पिता की तरह महाआर्यमन सिंधिया भी क्रिकेट में सक्रिय हैं। 2022 में महाआर्यमन सिंधिया, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष बने थे। उसके बाद से ही उनके राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में एक्टिव रहते थे। महाआर्यमन सिंधिया, गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर अपने पिता के लिए प्रचार भी कर चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया भी साथ में मौजूद थे।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...