11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालफोन उठा ले तो अच्‍छा होगा, तू हमारे बारे में नहीं जानता,...

फोन उठा ले तो अच्‍छा होगा, तू हमारे बारे में नहीं जानता, कैलाश विजयवर्गीय के करीबी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी

Published on

इंदौर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी एक बीजेपी नेता को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल विदेशी नंबर से आया था और फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया है। बीजेपी नेता की शिकायत पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बीजेपी नेता अमरदीप सिंह औलख करीब 7 माह से इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 में विस्तारक के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें उज्जैन लोकसभा चुनाव के लिए विस्तारक बनाया गया है। औलख टाइल्स कारोबारी भी है। मंगलवार शाम वो भोपाल से इंदौर लौट रहे थे तभी वाट्सएप पर वॉइस मैसेज आया कि मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। फोन उठा ले नहीं तो अच्छा नहीं होगा, तू हमारे बारे में जानता ही है। औलख ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दो बार विदेशी नंबर से कॉल आया था।

वहीं, शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लॉरेंस बिश्‍नोई फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पहले भी इंदौर से उसका नाम जुड़ चुका है।

मूसेवाला हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी रहा है लॉरेंस बिश्‍नोई
मूसेवाला हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल कह चुकी है कि लॉरेंस ने ही इसकी साजिश रची थी, जिसे कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन ने घटना को अंजाम दिया था।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this