21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeभोपालMP : बाथरूम में लड़कियों का वीडियो रेकॉर्ड करती थी जबलपुर IIITDM...

MP : बाथरूम में लड़कियों का वीडियो रेकॉर्ड करती थी जबलपुर IIITDM की छात्रा, दिल्ली में बॉयफ्रेंड को भेजती

Published on

जबलपुर

ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा अपनी जूनियर छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाकर दिल्ली में अपने दोस्त को भेजती थी। यह काम वह पिछले दो साल से कर रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक सीनियर छात्रा ने उसे बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा अश्लील वीडियो बनाने वाले किसी रैकेट से जुड़ी हो सकती है।

वीडियो बनाते पकड़ी गई
यह घटना जबलपुर के ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में हुई। एक छात्रा, जो बीटेक चतुर्थ वर्ष की है, बाथरूम में नहा रही थी। तभी एक जूनियर छात्रा उसका वीडियो बना रही थी। यह घटना सरस्वती छात्रावास में हुई।

थाने पहुंची छात्राएं
इस घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। ट्रिपलआईटीडीएम के डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि छात्रा वाशरूम में एक अन्य छात्रा का वीडियो बना रही थी। उसके फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं। आरोपित छात्रा को गेस्ट हाउस में सुरक्षित पूछताछ के लिए रखा गया है। छात्रा के परिजनों को भी जानकारी दी गई है।

किसी रैकेट से जुड़ी हो सकती है लड़की
पुलिस को आशंका है कि छात्रा अश्लील वीडियो बनाने वाले रैकेट से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब उस दोस्त के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिसे यह छात्रा लड़कियों के वीडियो भेजा करती थी। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। यह घटना कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कॉलेज प्रशासन अब हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कर रहा है। साथ ही, कॉलेज प्रशासन छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...