14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव आज मनेगी जानकी नवमी, होगा...

दादाजी धाम मंदिर में माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव आज मनेगी जानकी नवमी, होगा माता सीता का दिव्य श्रृंगार

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जाग्रत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला जारी है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में माँ पीतांबरा बगलामुखी का प्रकटोत्सव श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया।

माँ बगलामुखी, जो दशमहाविद्याओं में विशिष्ट स्थान रखती हैं और शत्रु बाधा निवारण व विजय की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं, उनकी विशेष पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आज शनिवार को जानकी नवमी (सीता नवमी) के पावन अवसर पर मंदिर में माता सीता का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
त्याग, धैर्य और मर्यादा की प्रतिमूर्ति माता सीता के प्राकट्य दिवस पर भगवान श्रीराम और माता जानकी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा माता सीता के दिव्य स्वरूप के दर्शन और विशेष आरती की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

धार्मिक कार्यक्रमों की इस पावन श्रृंखला के अंतिम दिन शनिवार को विशेष हवन, पूजन और महाआरती का आयोजन होगा। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसादी वितरण (भंडारा) भी किया जाएगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के ट्रस्टियों ने भोपाल के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और माता जानकी के जन्मोत्सव का आनंद लें।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...