11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालपत्रकार से रानी बनी अमृता सिंह ने भी राहुल के साथ किया...

पत्रकार से रानी बनी अमृता सिंह ने भी राहुल के साथ किया कदमताल, दिग्विजय के साथ चर्चा में रही थी शादी

Published on

आगर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार सुबह उज्जैन के पास जहारना गांव से शुरू हुई। यहां से आगे बढ़ते हुए यात्रा की आगर जिले में एंट्री हो गई है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर शुक्रवार को भी यात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा पत्रकार से रानी बनीं अमृता सिंह भी यात्रा में राहुल के साथ कदमताल करती नजर आईं।

चलते-चलते राहुल से गुफ्तगू
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमृता कई किलोमीटर तक राहुल के साथ चलीं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। कई बार दोनों किसी बात पर हंसते हुए भी नजर आए। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शुक्रवार को यात्रा में शामिल हुईं।

उज्जैन में भी आई थीं नजर
पेशे से पत्रकार रहीं अमृता राय (सिंह) की शादी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से हुई है। दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य रणनीतिकार हैं। वे पहले दिन से ही यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। अमृता सिंह इससे पहले उज्जैन में यात्रा के साथ नजर आई थीं। ब्रेक के दौरान हास्य कवि संपत सरल की कविताओं का आनंद लेते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।

चर्चा में रही थी शादी
दिग्विजय और अमृता ने 2015 में शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी है। शादी के समय दिग्विजय की उम्र 68 साल थी जबकि अमृता 44 साल की थीं। उम्र में 24 साल के अंतर को लेकर उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी से पहले दोनों की अंतरंग तस्वीरें भी लीक हुई थीं। राघोगढ़ रियासत के राजा दिग्विजय ने जब अमृता से शादी का फैसला किया, तब उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

राज्यसभा टीवी में एंकर थीं अमृता
दिग्विजय के साथ शादी से पहले तक अमृता राज्यसभा टीवी में एंकर थीं। उनके पहले पति भी मीडिया से जुड़े थे। दूसरी शादी से पहले अमृता ने उनसे तलाक ले लिया था। वहीं, दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी का साल 2013 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। पहली शादी से उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this