11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालपोस्ट ऑफिस में गंदगी देख भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, खुद ही उठाई झाड़ू...

पोस्ट ऑफिस में गंदगी देख भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, खुद ही उठाई झाड़ू कर दी सफाई

Published on

अशोकनगर

केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी सादगी और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला है। सिंधिया अपने ही प्रभार वाले मंत्रालय के ईसागढ़ पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां गंदगी देखकर उन्होंने खुद झाड़ू उठाई और सफाई करने लगे। सिंधिया के इस अंदाज को देखकर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 3 दिवसीय शिवपुरी-अशोकनगर दौरे पर थे। वे ईसागढ़ पोस्ट ऑफिस पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां उन्हें गंदगी और सामान अस्त-व्यस्त मिला। यह देखकर उन्होंने कर्मचारियों से सवाल पूछना शुरू कर दिया। उन्होंने पूछा, “क्या यहां रोज झाड़ू लगती है?” संतोषजनक जवाब न मिलने पर सिंधिया ने कर्मचारी से झाड़ू मंगवाई। फिर खुद ही सफाई करने लगे। उन्होंने वहां रखे सामान को भी ठीक से रखा। सिंधिया का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनकी खूब सराहना की।

फिर से झाड़ू लगाने की कही बात
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस अंदाज से सभी प्रभावित हुए। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। सिंधिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर सफाई नहीं हुई तो मैं अगली बार आकर फिर से झाड़ू लगाउंगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस एक महत्वपूर्ण संस्थान है। इसे साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इससे लोगों को अच्छा अनुभव होगा। बता दें कि इसके पहले सिंधिया ने खाट पर बैठकर आदिवासियों के साथ खाना भा खाया था।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...