12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालबजरंग दल पर कमलनाथ का बड़ा दावा, 23 साल पहले कांग्रेस के...

बजरंग दल पर कमलनाथ का बड़ा दावा, 23 साल पहले कांग्रेस के इस सीएम ने भेजा था बैन का प्रस्ताव

Published on

भोपाल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश में भी बजरंग दल को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। विधानसभा चुनाव से बजरंग दल पर बैन का मुद्दा तेज होता जा रहा है। बुधवार को राजधानी भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा कि जो संगठन नफरत फैलाएं उन्हें बैन कर देना चाहिए। कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है।

बजरंग दल के बैन पर कमलनाथ ने कहा कि हमारे मैनिफैस्टो कमेटी की बैठक हो रही है। हम तो कहते हैं, सुप्रीम कोर्ट कह रहा है और पूरा प्रदेश कह रहा है कि जो नफरत फैलाए, विवाद करवाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये आज हमारे समाजिक एकता की बात है। हनुमान जी का मंदिर बनवाने और मूर्ति बनाने के संबंध में कमलनाथ ने कहा कि हां मैंने मंदिर और मूर्ति बनाई है लेकिन ये बताइए कि बजरंग दल और हनुमान जी का क्या संबंध है।

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट
वहीं, दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद एमपी में सिसासत तेज है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने तो सन 2000 में SIMI और बजरंग दल दोनों को प्रतिबंधित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। लेकिन तत्कालीन केंद्र में भाजपा सरकार ने स्वीकार नहीं किया। मेरा दुर्भाग्य है की मेरी बात को समझने और स्वीकार करने में लोगों को समय लगता है। प्रभु की कृपा से अभी तक तो मेरी कही बात सच निकलती रही है। प्रभु से यही प्रार्थना है, ऐसी ही कृपा मुझ पर सदैव बनी रहे।

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। खुद को हनुमान भक्त बताने वाले कमलनाथ जी को बताना चाहिए कि वह अपनी पार्टी के निर्णय के पक्ष में है या विपक्ष में। साथ ही कमलनाथ जी आप यह भी बताएं कि दिग्विजय सिंह जी के बजरंग दल पर बैन करने वाले ट्वीट से सहमत है या नहीं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...