8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालद्वापर जैसा कलियुग में भी...कारागार में बंद थे भगवान कृष्ण, भक्तों ने...

द्वापर जैसा कलियुग में भी…कारागार में बंद थे भगवान कृष्ण, भक्तों ने निकाला बाहर

Published on

शाजापुर,

द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा स्थित कारागार में हुआ था. ऐसा ही संयोग कलियुग में भी यानी आज जन्माष्टमी पर मध्य प्रदेश के शाजापुर में भी देखने को मिला.दरअसल, शहर के मंगलनाथ मंदिर में 8 दिन पहले भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. चोरी करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति शाजापुर थाने के कारागार में रखी हुई थी. देखें Video:-

आज जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलनाथ मंदिर के भक्तजनों ने भगवान श्रीकृष्ण को पुलिस के कारागार याने मालखाने से मुक्त कराया और जयकारे लगाते हुए वापस भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को उनके स्थान पर विराजित किया.

थाने पर पुलिस ने मूर्ति वापस करने से पहले भक्तों के साथ कागजी खानापूर्ति की. इसके बाद भक्तों ने थाना परिसर में ही मूर्ति का पूजन किया. फिर मंदिर में विधि-विधान से अभिषेक इत्यादि कर मूर्ति की स्थापना की गई. शाम को मंदिर में भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

इस खुशी में मंगलनाथ मंदिर के भक्त अशोक पाटीदार ने कहा कि आज जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पुलिस के कारागार से मुक्त कराया. ये बड़े सौभाग्य का दिन है कि आज जन्माष्टमी पर द्वापर युग की याद आ गई.थाना प्रभारी ने कहा कि पिछले दिनों मंदिर से मूर्ति चोरी हुई थी. पुलिस ने मूर्ति को कुछ ही दिनों में चोर से बरामद कर लिया. अब कागजी खानापूर्ति के बाद वापस भक्तों को सौंप दी गई है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...