12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालइंदौर : शराब, झगड़ा और मर्डर... पति ने चाकू से रेता पत्नी...

इंदौर : शराब, झगड़ा और मर्डर… पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक शख्स ने बेरहमी से अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में अनिल मंजे पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है. वो शराब पीने का आदी है. इस बात को लेकर पत्नी से उसका आए दिन झगड़ा भी होता था. पत्नी शराब पीने के लिए मना करती थी. मगर, उस पर इस बात का कोई असर नहीं होता था.

चाकू से पत्नी का गला रेता और फरार हो गया
इसी विवाद में उसने दिनदहाड़े पत्नी पर चाकू से वार किए. इतना ही नहीं उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा पाया. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची.

आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस- थाना प्रभारी
क्षत्रिय पूरा थाना प्रभारी कपिल शर्मा का कहना है कि ये बात सामने आई है कि आरोपी का विवाद पत्नी चल रहा था. वो नशे का आदी है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उसने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...