15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालभोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस;...

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और फिटनेस एक्टिविटीज के एक बेहद अनूठे सफर का नजारा देखने को मिला। ‘जरा हटके इवेंट्स’ और ‘बॉस लेडी भोपाल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ‘मेट्रो मूव्स’ इवेंट में शहर के करीब 100 युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फिटनेस उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का दावा है कि मध्य प्रदेश और सेंट्रल इंडिया में चलती मेट्रो के भीतर आयोजित होने वाला यह अपनी तरह का पहला पब्लिक इवेंट है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे एम्स (AIIMS) मेट्रो स्टेशन से हुई, जहाँ सबसे पहले रिस्टबैंड वितरण के बाद वाइब चेक, पासिंग द पार्सल, बॉल बैलेंस और रिफ्लेक्स जैसे रोमांचक फिटनेस गेम्स आयोजित किए गए और विजेताओं को फूड कूपन व पुरस्कार बांटे गए। शाम 6:30 बजे सभी प्रतिभागी एम्स स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए। इसके बाद एम्स से सुभाष नगर स्टेशन और वहां से वापसी के सफर के दौरान चलती मेट्रो के भीतर युवाओं ने बॉलीवुड और पार्टी ट्रैक्स जैसे ‘नो एंट्री’, ‘चल छैंया-छैंया’, ‘लूट ले गया’ सहित पंजाबी, गुजराती और हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाए।

आयोजक नम्रता तालेगांवकर ने बताया कि भोपाल मेट्रो की ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी को पढ़ने के बाद उन्हें यह आइडिया आया था, जिसे मेट्रो प्रबंधन के सहयोग से सभी नियमों का पालन करते हुए बेहद सरल प्रक्रिया के तहत आयोजित किया गया। सुरक्षा और बिजली की सीमित उपलब्धता को देखते हुए डीजे टीम ने नियमों के मुताबिक साउंड लिमिट का विशेष ध्यान रखा और बैटरी आधारित उपकरणों का उपयोग किया। इस इवेंट को लेकर शहर में इस कदर उत्साह था कि क्षमता पूरी होने के बाद कई लोगों को रजिस्ट्रेशन न मिलने के कारण लौटना पड़ा।

Latest articles

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों...

भोपाल में ऑटो चालकों का अनोखा प्रदर्शन, फटे अंडरवियर दिखाकर जताया विरोध

भोपाल। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ अब...

More like this