15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

Published on

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब इस केस की बिखरी कड़ियों को जोड़ने के लिए वैज्ञानिक, डिजिटल और मेडिकल साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है। इस बीच, मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले कटारा हिल्स थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश शर्मा की भूमिका गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। मृतका के परिजनों के वकील अंकुर पांडे ने आरोप लगाया है कि एसआई ने जांच प्रक्रिया में जानबूझकर गंभीर कानूनी त्रुटियां कीं और केस डायरी से जुड़े बेहद गोपनीय दस्तावेज आरोपियों तक पहले ही पहुंच रहे थे, जिसके बल पर वे शुरुआत में अग्रिम जमानत लेने में सफल रहे। हालांकि, 27 मई को हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद 1 जून को सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब सीबीआई के निशाने पर वे अधिकारी हैं जिन्होंने जांच की शुरुआत में लापरवाही बरती थी।

ट्विशा के परिजनों के वकील के मुताबिक, 13 मई 2026 की सुबह एसआई दिनेश शर्मा ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त रस्सी तो जब्त की, लेकिन जब्ती पत्रक में किसी को भी गवाह (साक्षी) नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने उस अहम सबूत को तत्काल एम्स के डॉक्टरों को सौंपने के बजाय अपनी निजी कार में रख लिया। 14 मई को मृतका के परिजनों द्वारा किए गए भारी हंगामे के बाद, आखिरकार 15 मई को यह रस्सी डॉक्टरों को सौंपी गई और 16 मई को इसे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया। वकील का दावा है कि जब यह जब्ती की कार्रवाई हुई, तब समर्थ और गिरिबाला सिंह आरोपी या संदिग्ध नहीं थे, ऐसे में सरकारी नियमों के मुताबिक केस डायरी का हिस्सा रहे इन गोपनीय दस्तावेजों तक उनकी पहुंच होना नामुमकिन था।

इसके बावजूद गिरिबाला सिंह की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के आवेदन के साथ इन कमियों वाले दस्तावेजों को संलग्न किया जाना, साफ तौर पर पुलिस महकमे से जानकारी लीक होने की ओर इशारा करता है। सीबीआई अब इस पूरे घटनाक्रम और क्राइम सीन का नक्शा मुआयना तैयार करने की प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा करने के लिए एसआई दिनेश शर्मा को तलब कर पूछताछ करने जा रही है।

Latest articles

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और...

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों...

भोपाल में ऑटो चालकों का अनोखा प्रदर्शन, फटे अंडरवियर दिखाकर जताया विरोध

भोपाल। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ अब...

More like this