15.8 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालमप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश,...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

Published on

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। जून माह के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में सामान्य कोटे की लगभग 65 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, अशोकनगर, सागर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और दमोह जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में अब तक औसतन आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि जून महीने का सामान्य औसत 8.3 मिमी माना जाता है। भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर में करीब दो इंच तथा नीमच में ढाई इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं सतना, सीधी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, रतलाम, श्योपुर, बुरहानपुर और हरदा समेत कई जिलों में एक इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच चुका है और इसके 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। प्रदेश में मानसून आगमन की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सीहोर, इंदौर, भोपाल और अन्य जिलों में हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है, हालांकि कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं और आगामी चार दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। मानसून के आगमन तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Latest articles

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और...

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

भोपाल में ऑटो चालकों का अनोखा प्रदर्शन, फटे अंडरवियर दिखाकर जताया विरोध

भोपाल। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ अब...

More like this