7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालमैहर: मंदिर की पहाड़ी के पीछे मिले 3 कंकाल, दो फंदे पर...

मैहर: मंदिर की पहाड़ी के पीछे मिले 3 कंकाल, दो फंदे पर लटके मिले और एक जमीन पर

Published on

मैहर ,

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. दो पुरुषों के कंकाल जंगल में पेड़ पर लटके मिला तो वहीं एक महिला का शव जमीन पर मिला है. जंगल में मिले शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं और कंकालों पर ठंड के कपड़े हैं. माना जा रहा है कि शव पांच महीने पुराने हैं. प्रथम दृष्टया तीनों की मौत फांसी का फंदा लगने से हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस की पड़ताल में तीनों मृतक सीधी जिले के रामगढ़ के बताए जा रहे हैं. जिनका आपस में मां-बेटे का रिश्ता है. सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर देर रात तक घटनास्थल का पंचानमा तैयार किया और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पूजा पाठ की सामग्री भी बरामद हुई है. इस वजह से अब आस्था, अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी चर्चाओं का बाजार गर्म है.

सीएसपी मैहर राजीव पाठक की मानें तो कंकाल पांच महीने पुराने हैं. मृतकों में सीधी जिले के रामगढ़ की रहने वाली छुटकी साकेत और उसके 2 बेटे राजकुमार साकेत और दीपक साकेत हैं. तीनों पांच महीने पहले मैहर में काम की तलाश में आए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फांसी के फंदे पर लटके हाने की वजह से प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने आगे और भी जांच कार्रवाई की बात कही है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...