9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालराजधानी में लोक भवन के सामने धंसी मुख्य सड़क, पाइप लाइन फूटने...

राजधानी में लोक भवन के सामने धंसी मुख्य सड़क, पाइप लाइन फूटने से सड़क बनी तालाब

Published on

भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन) के ठीक सामने मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टला। दोपहर करीब डेढ़ बजे लोक भवन के सामने से गुजर रही बिना फिल्टर वाले पानी की मुख्य पाइप लाइन अचानक फूट गई, जिसके दबाव से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

गनीमत रही कि जिस समय सड़क धंसी, वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइप लाइन फूटते ही पानी की इतनी तेज धार निकली कि कुछ ही देर में पीएचक्यू के पीछे वाली सड़क का लगभग 150 मीटर का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया और वहां एक फीट तक पानी भर गया।

इस पूरी घटना के दौरान प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। सड़क धंसने और पानी भरने के बावजूद ट्रैफिक को डायवर्ट नहीं किया गया, जिससे वाहन चालक जोखिम उठाकर जर्जर हिस्से के ऊपर से ही गुजरते रहे। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी इसी खतरनाक हिस्से से होकर गुजरा। पानी के तेज बहाव के कारण घाटी की गिट्टी और पत्थर पूरी सड़क पर फैल गए, जिससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते रहे। पाइप लाइन फूटने से न केवल हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ, बल्कि मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...