12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालइंदौर में सड़क पर दौड़ी 'आदमखोर शेरनी', चीथड़ों में बिखरे शवों को...

इंदौर में सड़क पर दौड़ी ‘आदमखोर शेरनी’, चीथड़ों में बिखरे शवों को जिसने देखा वह कांप गया

Published on

इंदौर

इंदौर क्रेन हादसे के समय घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने जो नजारा देखा, वह रूह कंपाने वाला था। पलभर के अंदर सड़क पर खून ही खून दिख रहा था। कहीं जूते तो कहीं हेलमेट बिखरे हुए थे।पुल से उतरते समय क्रेन ने पहले एक कार और रिक्शा को टक्कर मारी। फिर दो बाइक उसकी चपेट में आ गए।दोनों बाइक क्रेन के निचले हिस्से में फंस गए। करीब 50 मीटर तक बाइक सवार भी क्रेन के साथ घिसटते रहे।

कुछ सेकंड के अंदर पूरी सड़क खून से लाल हो गई। सड़क पर कहीं बच्चे के जूते थे तो कहीं टूटा हुआ हेलमेट। शवों की ऐसी हालत हो गई थी कि उन्हें चादर में बांधना पड़ा।हादसे का शिकार हुए 13 साल के राज के शव को उसके पिता भी नहीं पहचान पाए। वह एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। उसके हाथ पर मेहंदी से नाम लिखा था। इसी से उसकी शिनाख्त हुई।

गनीमत यह रही कि क्रेन का अगला हिस्सा बस में घुस गया और वह रुक गई। ऐसा नहीं होता तो कई और लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।मेसर्स सुरेंद्र शुक्ला एंड फर्म की जिस क्रेन के चलते हादसा हुआ, उसके पीछे शेरनी लिखा था।हादसे के बाद बाणगंगा ब्रिज के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर लंबा जाम लग गया।तेजी से दौड़ रही क्रेन एक बस से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी या उसका ब्रेक फेल हो गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this